1. कोलेस्टेरॉल की समस्या आजकल आम है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से दलिया खाएं। दलिया में अपने स्वाद के हिसाब से सब्जियां भी डाल सकते हैं।
2. दलिया लौह तत्व का सबसे बढ़िया स्रोत है। शरीर अगर कमजोरी महसूस करने लगे तो भोजन में दलिया को शामिल कर लिया जाना चाहिए।
3. बढ़ती उम्र के साथ शरीर के लिए आवश्यक कैल्शियम और मैग्नीशियम तत्व की कमी हो जाती है। दलिया इस कमी को दूर करने का सबसे बेहतरीन विकल्प है।
4. शरीर को रोजाना के लिए जरूरी ऊर्जा प्रदान करने के लिए दलिया एक बेहतर विकल्प है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी1, बी2 और ढेर सारे खनिज लवण भरपूर मात्रा में होते हैं।
5. सुपाच्य होने के चलते यह अपच में एक बड़ी राहत देता है। पर्याप्त मात्रा में रेशा होने के चलते यह पेट के रोगों में बड़ी राहत प्रदान करता है।