आवश्यक सामग्री
एक किलोग्राम गुलाबी गुलाब के फूल
एक किलोग्राम चीनी
बनाने की विधि
फूलों के डंठलों को निकाल दें। एक चौड़े बर्तन में फूल व चीनी डालकर हाथों से खूब मसलें। इतना मसलें कि फूल पानी जैसा छोड़ने लगें।
इसके बाद इसे भगोने में रख दें। भगोने के मुंह पर कपड़ा बांधकर धूप में रख दें। 10-12 दिन तक सारी चीनी पिघल जाएगी। चाशनी जैसी बन जाएगी। बाद में ढक्कन वाले बर्तन में भरकर रख दें। इसके बाद खाना शुरू कर सकते हैं।
गुलकंद को ठंडाई में डालकर प्रयोग में लाया जा सकता है। इसकी तासीर बेहद ठंडी होती है। गुलकंद को पान में डालकर भी खाया जाता है। आयुर्वेद में इसके महत्वपूर्ण उपयोग बताए गए हैं।
Related Items
गर्मी के मौसम में ऐसी ठंडाई का कोई जवाब नहीं