गर्मियों में बेहद लाभकारी है बेल का रसकंद, इस बार जरूर आजमाएं...


बेल का फल गर्मियों में बेहद लाभकारी होता है। इसके कई तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि बेल का रसकंद आसानी के साथ कैसे बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री

पका हुआ बेल एक किलोग्राम

पिसी हुई चीनी 100 ग्राम

दूध क्रीम एक कप

जिलेटिन दो छोटी चम्मच

किशमिश दो छोटी चम्मच

बनाने की विधि

बेल को तोड़कर गूदा निकालें और इसे एक कप पानी में घोल लें। अब इसे एक मोटे तार वाली छलनी से छान लें। एक बर्तन में बेल का पेस्ट, चीनी और दूध क्रीम को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें। अब, इसमें जिलेटिन और किशमिश को अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को एक अलग कटोरी में रखें। कटोरी को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। दो घंटे के बाद रसकंद को एक प्लेट में निकालकर ठंडा-ठंडा परोसें। इसे आप मनचाही चीजों से सजा भी सकते हैं।



Mediabharti