सर्दियों में बेहद गुणकारी है गुड़


1. गुड़ सुपाच्य है। रेशों से भरपूर होने के कारण कब्ज में आराम देता है। इससे भूख खुलती है और पाचन तंत्र ठीक होता है।

2. गुड़ में लौह तत्वों की भरमार होती है। खून की कमी से पीड़ित रहने वालों को इसके नियमित सेवन की सलाह दी जाती है।

3. अदरख के रस को गुड़ के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश व कफ में राहत मिलती है। हल्दी व देसी घी के साथ गर्म करके खाना भी कफ में राहत देता है।गुड़ शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। खून की अशुद्धियों को दूर करता है। इससे त्वचा चमकदार बनती है।

4. मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए गुड़ का सेवन बेहतर माना जाता है। यह शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को खत्म करने में भी सहायक माना जाता है।

5. गुड़ में पोटेशियम और सोडियम अच्छी मात्रा में होते है। इनसे शरीर में उपस्थित अम्ल को कम करने में मदद मिलती है।

6. अधिक गुड़ खाने से वजन बढ़ सकता है। मधुमेह रोगियों को इससे परहेज करना चाहिए तथा गर्मी के दिनों में बहुत ज्यादा गुड़ खाने से जलन या अपच हो सकती है।



Mediabharti