हरी सब्जियों में यदि थाईलैंड के खान-पान की शैली वाली महक डाल दी जाए तो बच्चों के लिए यह एक अभिनव जायका बन जाएगा।
आवश्यक सामग्री
बेबीकॅार्न 80 ग्राम
ब्रोकोली 20 ग्राम
डंठल हटे हुए काले मशरूम 20 ग्राम
कटी हुई गाजर 40 ग्राम
सेम कटी हुई 40 ग्राम
गुड़ 30 ग्राम
नारियल का दूध 400 मिलीलीटर
तेल आवश्यकतानुसार
पेस्ट बनाने के लिए
पांच हरी मिर्च
लहसुन पेस्ट एक बड़ी चम्मच
अदरख पेस्ट एक बड़ी चम्मच
प्याज 50 ग्राम
तुलसी की पत्तियां 10 ग्राम
धनिया पत्ता 30 ग्राम
एक नींबू का पत्ता
साबुत जीरा एक छोटी चम्मच
साबुत धनिया एक बड़ी चम्मच
दो साबुत काली मिर्च
पानी आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
एक बरतन में नमक के साथ थोड़ा पानी उबाल लें। इसमें सारी सब्जियों को डाल दें। फिर कुछ देर बाद निकालकर इसे अलग रख लें।
मिक्सी में पेस्ट की सामग्री को अच्छी तरह से पीस लें। एक दूसरे बरतन में दो बड़ी चम्मच तेल गर्म करें। इसमें पेस्ट को मिलाएं। एक मिनट तक चलाते हुए इसे भून लें। जब मसालों से खुशबू आने लगे तो इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। गुड़ के घुलने तक इसे पकाएं। पेस्ट के गाढ़ा होने के बाद इसमें थोड़ा नमक मिलाएं। इसके बाद इसे तुलसी की पत्तियों से सजाएं।
उबले हुए चावलों के साथ परोसें।
Related Items
मेथी और पालक में पनीर का तड़का