आवश्यक सामग्री
सेब (छीलकर कसे हुए)- 2
पिसी चीनी- 3/4 कप
इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
केसर- 3-4 धागे
मावा (कसा हुआ)- 250 ग्राम
कटे बादाम और पिस्ता- 1/4 कप
घी- आधा चम्मच
ग्लेज्ड चेरी
पिसी चीनी- 3/4 कप
इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
केसर- 3-4 धागे
मावा (कसा हुआ)- 250 ग्राम
कटे बादाम और पिस्ता- 1/4 कप
घी- आधा चम्मच
ग्लेज्ड चेरी
बनाने की विधि
एक कड़ाही में कसा हुआ सेब डालकर लगातार चलाते हुए पानी के सूखने तक पकाएं। इसमें इलायची पाउडर और केसर मिलाएं। अब इसमें कसा हुआ मावा डालें। इसे अच्छी तरह मिलाकर हल्की आंच पर मिश्रण के कड़ाही छोड़ने तक भूनें। इसके बाद आंच से इसे उतार लें।
एक ट्रे में घी की चिकनाई लगाकर मिश्रण को फैलाकर एक जैसा कर दें। ऊपर से कटे बादाम-पिस्ता डालें। फिर हाथ से दबाते हुए इसे अच्छी तरह से सेट कर दें। इसे जमाने के लिए 2-3 घंटा रख दें। जम जाने के बाद मनपसंद आकार में काटें। सेब की बर्फी तैयार है।
इसे ग्लेज्ड चेरी से सजाकर परोसें।
Related Items
स्वाद का साथ सेहत का भी खजाना है सेब की बर्फी
ऐसे बनाएं नारियल की बर्फी…