आवश्यक सामग्री
छीलकर कसी हुई दो सेब
एक कप चीनी
आधी चम्मच पिसी हुई इलायची
केसर के चार धागे
250 ग्राम कसा हुआ मावा
आधा कप कटे हुए बादाम और पिस्ता
आधी चम्मच घी
थोड़ी सी चेरी
बनाने की विधि
एक कड़ाही में कसा हुआ सेब डालकर लगातार चलाएं। इसे तब तक चलाते रहें जब तक कि इसका सारा पानी सूख न जाए। इसमें इलायची और केसर मिला दें। अब इसमें मावा डाल दें। हल्की आंच पर इस मिश्रण को अच्छी तरह भून लें। भुन जाने के बाद एक थाली में घी की चिकनाई लगाकर इस मिश्रण को इसमें फैला दें। इसमें सभी मेवा डाल दें। हल्के हाथ से इसे थोड़ा-थोड़ा दबा दें। दो-तीन घंटे इससे जमने के लिए रख दें।
चेरी से सजाकर मनपसंद आकार में काट लें। सेब की बर्फी तैयार है।
Related Items
खाई नहीं होगी ऐसी स्वादिष्ट और चटपटी दही की पकौड़ी
दाल बाटी के साथ परोसें चूरमा के स्वादिष्ट लड्डू
बच्चों को बहुत पसंद आएंगे ये सेब के स्वादिष्ट मफिन