ऐसे बनाएं ब्रोकोली और आलू की शानदार सब्जी


ब्रोकोली के साथ आलू और टोफू का यह जबर्दस्त मेल आपके मेहमानों को बहुत पसंद आएगा। इसे घर में बनाना बेहद आसान है।

आवश्यक सामग्री

एक ब्रोकोली के कटे हुए फूल वाले हिस्से

मध्यम आकार के छोटे घनाकार में कटे हुए दो आलू

घनाकार में कटा हुआ टोफू 100 ग्राम

तेल एक बड़ी चम्मच

साबुत जीरा आधी छोटी चम्मच

कुचला हुआ धनिया एक छोटी चम्मच

बारीक कटा हुआ लहसुन दो कलियां

अदरख एक इंच का टुकड़ा

नमक स्वादानुसार

तिरछे आकार में कटी हुई एक हरी मिर्च

मध्यम आकार का कटा हुआ एक टमाटर

बनाने की विधि

एक बरतन में तेल गर्म कर जीरे को चटकाएं। इसके बाद इसमें धनिए को डालकर हल्का भून लें। कटी हुई प्याज को इसमें मिलाएं और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें लहसुन और अदरख को मिलाएं। जब यह हल्का भुन जाए तो इसमें ब्रोकोली और नमक मिलाएं। थोड़ा पानी डालें और ढककर पकाएं। इसके बाद इसमें हरी मिर्च मिलाएं। जब ब्रोकोली हल्का पक जाए तो टोफू को इसमें मिला दें। आलू और बाकी चीजों को भी मिला दें। दो मिनट तक पूरे मिश्रण को पकाएं और गर्मागर्म परोसें।



Mediabharti