घर पर आसानी से ऐसे बनाएं नीलगिरि मूंग कोरमा


नीलगिरि मूंग कोरमा एक बेहद स्वादिष्ट व्यंजन है। यहां हम आपको इसे बनाने की सबसे आसान विधि के बारे में बता रहे हैं।

आवश्यक सामग्री

साबुत मूंग दो कप

तेल चार बड़ी चम्मच

साबुत जीरा एक छोटी चम्मच

साबुत धनिया एक बड़ी चम्मच

अदरख बारीक कटा एक बड़ी चम्मच

बारीक कटा हुआ लहसुन एक बड़ी चम्मच

खसखस एक बड़ी चम्मच

कद्दूकस किए हुए दो प्याज

धनिया पत्ता एक कप

दो हरी मिर्च

पिसी हुई हल्दी आधी छोटी चम्मच

कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल एक कप

दही चार बड़ी चम्मच

नमक स्वादानुसार

पिसा हुआ गरम मसाला एक बड़ी चम्मच

बनाने की विधि

मूंग को रातभर के लिए पानी में भिगोएं। इसे नमक और हल्दी के साथ पका लें।

अब एक कड़ाही में दो चम्मच तेल गर्म करें। साबुत जीरा और धनिया तेल में मिलाएं। एक मिनट तक भूनने के बाद अदरख और लहसुन मिलाएं और मंद आंच पर इसे सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें खसखस मिलाएं और लगभग दो मिनट और भूनें। इसके बाद इसमें प्याज को मिलाएं और चलाते हुए भूनें। अब इसमें हरी मिर्च, हल्दी, धनिया पत्ता और नारियल मिला दें। लगभग एक मिनट तक भूनने के बाद इस मिश्रण को एक अलग बर्तन में ठंडा होने के लिए रखें। ठंडा हो जाने के बाद इसे दही के साथ मिक्सी में बारीक पीस लें।

शेष बचे तेल को गर्म करें। इसमें दही वाले मिश्रण को डालें। चार से पांच मिनट इसे चलाते हुए भूनें। अब आप इसमें मूंग, नमक और गरम मसाला मिलाएं। अब इसमें पूरे मिश्रण को डाल दें। चार से पांच मिनट तक इसे चलाते हुए भूनें। अब इसमें दो कप पानी मिला दें और उबलने तक पकाएं।

नीलगिरि मूंग कोरमा तैयार है।



Mediabharti