देखा नहीं होगा मूली का यह मसालेदार अंदाज


घरों में बनने वाली सामान्य मूली की सब्जी में यदि बेबीकॉर्न का अंदाज जोड़ दिया जाए तो एक मजेदार जायका बनता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे इसे आसानी के साथ बनाकर परोस सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

बेबीकॅार्न 150 ग्राम

मध्यम आकार की दो मूली

तेल तीन चम्मच

कलौंजी चौथाई चम्मच

जीरा आधी चम्मच

बारीक कटी हुई दो प्याज

पिसा हुआ धनिया एक चम्मच

पिसी हुई मिर्च आधी चम्मच

पिसी हुई हल्दी चौथाई चम्मच

नमक स्वादानुसार

बारीक कटे हुए लहसुन और अदरख एक चम्मच

बारीक कटी हुई एक हरी मिर्च

बारीक कटा हुए दो टमाटर

पिसा हुआ अनारदाना चौथाई चम्मच

बनाने की विधि

बेबीकॅार्न को दो टुकड़ों मे बीचोबीच से काट लें। एक मूली को बारीक काटें और दूसरी मूली को थोड़ा मोटा काट लें। मूली के हरे भाग को भी बारीक काटकर अलग रख लें। किसी बर्तन में दो कप पानी, नमक, हल्दी के साथ बेबीकॅार्न को तीन मिनट तक उबालें।

अब, एक कड़ाही मे तेल गर्म कर इसमें कलौंजी और जीरा डालें और इसमें कटी प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। कटी हुई मूली व पत्तों को मिलाकर चार मिनट तक ढककर पकाएं। धनिया, हल्दी और मिर्च डालें। धीमी आंच पर पांच मिनट तक पूरे मिश्रण को पकाएं। टमाटर, बेबीकॅार्न और अनारदाना को भी इसमे मिलाएं। अब इसे पांच मिनट तक भूनें। आधा कप पानी मिलाकर सब्जी को ढककर धीमी आंच पर पकाएं।

इसमे नींबू का रस भी मिला सकते हैं।



Mediabharti