भुने हुए आलुओं में उड़द के शानदार तड़के वाला यह व्यंजन आपके मेहमानों को जरूर पसंद आएगा। इसको बनाना बहुत आसान है।
आवश्यक सामग्री
पांच उबले हुए आलू
तेल दो बड़ी चम्मच
सरसों का दाना एक छोटी चम्मच
धुली हुई उड़द दाल एक छोटी चम्मच
पांच करी पत्ता
प्याज का पेस्ट दो बड़ी चम्मच
टमाटर की प्यूरी दो बड़ी चम्मच
पिसी हुई हल्दी एक चौथाई छोटी चम्मच
पिसी हुई लाल मिर्च डेढ़ छोटी चम्मच
पिसा हुआ धनिया एक बड़ी चम्मच
नमक स्वादानुसार
कटा हुआ धनिया पत्ता एक बड़ी चम्मच
बनाने की विधि
एक कड़ाही में तेल गर्म कर उसमें सरसों का दाना डालकर चटकाएं। चटकाने के बाद उड़द दाल, करी पत्ता और प्याज का पेस्ट डालकर आधा मिनट तक भून लें। फिर, इसमें टमाटर की प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया मिलाएं। इसे तब तक भूंने जब तक कि मसाले तेल न छोड़ने लग जाएं।
अब, उबले हुए आलुओं को छीलकर मोटा फोड़ लें। भुने हुए मसालों में थोड़ा पानी डालकर तोड़े हुए आलुओं को मिलाएं। स्वादानुसार नमक डालकर आलुओं को दो मिनट तक मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें। धनिया पत्तियों से सजाकर परोसें।


Related Items
वंदे भारत रेलगाड़ियों में मिल रहे हैं कंदा पोहा, मेथी थेपला जैसे क्षेत्रीय व्यंजन
हर किसी को भाएंगे उड़द की दाल के ये नए तेवर
मावा वाले ये परवल आपको जरूर पसंद आएंगे