घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक हरे चने के पकौड़े


गुनगुनाती सुबह हो या कोई बरसाती दिन या फिर कोई सुरमयी शाम, पकौड़े हर पल को यादगार बना देने का माद्दा रखते हैं। इन्हें कभी भी खाया जा सकता है। चाय के साथ, खाने के बाद या फिर दिन में किसी भी वक्त नाश्ते में इनका भरपूर मजा लिया जा सकता है। वैसे तो अपने देश और दुनिया में कई तरह के पकौड़ों का प्रचलन है लेकिन यहां हम आपको हरे चने के पकौड़ों के बारे में बताएंगे। हरे चने के पकौड़े बनाना बेहद आसान है और इन्हें बनाने में समय भी ज्यादा नहीं लगता।  

आवश्यक सामग्री

हरे चन 250 ग्राम

बेसन एक कप

नमक

अदरख का एक छोटा टुकड़ा

हरी चटनी आवश्यकतानुसार

तेल

बनाने की विधि

हरे चने को अच्छी तरह से धो लें। इसमें हरी मिर्च, नमक और अदरख मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। ध्यान रहे कि इसे ज्यादा बारीक न पीसें।

अब इसमें बेसन और पानी मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें और पकौड़ों को सुनहरा होने तक तल लें।

हरी चटनी के साथ परोसें।








Mediabharti