सेब की खीर पौष्टिक होने के साथ-साथ सेहत संबंधी कई परेशानियों से बचाने का भी काम करती है। बेहद स्वादिष्ट होने के चलते यह बच्चों को बहुत भाती है। आप इसे आसानी से अपने घर पर ही बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
दूध एक लीटर
सेब 300 ग्राम
चीनी आवश्यकतानुसार
बेकिंग सोडा एक चुटकी
कटे हुए काजू 10
किशमिश 12
चार छोटी इलायची
बनाने की विधि
सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें। एक अलग बर्तन में दूध को तब तक उबालते रहें जब तक कि यह आधा न रह जाए। दूध में सोडा मिलाएं क्योंकि कई बार सेब डालने पर दूध फट जाता है। सोडा दूध को फटने से रोकेगा। अब कद्दूकस किया हुआ सेब डाल दें। दो मिनट अच्छी तरह मिल जाने तक इसे पकाएं। मेवे और पिसी हुई इलायची डाल कर परोसें।
Related Items
बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक है यह छोलिया हलवा
घर में ऐसे बनाएं चटपटी और पौष्टिक सोया चाप
घर पर ही बनाएं यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दाल ढोकली...